Monday, April 6, 2020

सोच का सकारात्मक पहलु


          सकारात्मकता

                 VS

          नकारात्मकता




   अपने जीवन मे हमेशा सकारात्मकता का दिया जलाये रखे

सोच यानि क्या संसार में सबसे महत्वपूर्ण पहलु।

इंसान कब क्या सोच बैठेगा ये कहना असम्भव है?

और यही सोच है, कि जो हमे सकारात्मकता और नकारात्मकता की ओर ले जाती है और इसी की वजह से हमारे जीवन में भावनाएं उमड़ने लगती है। इसी सोच की वजह से ही हमारा दृष्टिकोण बनता है, और हम अपने जीवन का विश्लेषण कर पाते है।
पर हम सदा हमसे ऊपर की श्रेणी के व्यक्तियों के विश्लेषण में ही लग जाते है, उनके जीवन का विश्लेषण करते है इसके पास इतना धन है, उसके पास कितना बल है? और मेरे पास, मेरे पास तो कुछ भी नहीं।

 पर आप ही बताये कि ऐसा सोचना ठीक है क्या ?


 आपका भी जवाब यही है ना.…….... नहीं, नहीं यह बिल्कुल ठीक नहीं है। आप के पास भी बहुत कुछ है, जरा सोच के देखिए।

यदि किसी भूखे व्यक्ति को केवल एक रोटी भी मिल जाये तो वह उसके लिए बहुत ही बड़ी चीज होगी। और यदि अब आपके पास कभी भी ऐसी सोच आ जाये तो यानी ऐसा विचार आने लगे, कि मेरे पास तो कुछ भी नही है तो उस समय उस भूखे के बारे में सोचकर कुछ समय विचार करें। दूसरों के लिए वो केवल एक रोटी होगी किन्तु उसके लिए वो भोज से कम नहीं है।

अब आप ही देख लें, जो विश्व भर में आज इस समय घटित हो रहा है जिससे सम्पन्न से सम्पन्न देश भी आज किस स्थिति में आ गए है।तो इससे यह तो साफ हो गया है कि सम्पनता का कोई क्षोर (सिरा) नहीं है।

और जैसा हमने ऊपर ही पढ़ा कि हम हर समय दूसरों का ही विश्लेषण करने लग जाते है पर आज कल की स्थितियों ने एक बार फिर से हमे सोचने का मौका दिया है यानि हमे इस समय अपना विश्लेषण करना सीखना है और इस समय का भरपूर लाभ लेते हुए यह भी सोचना है कि मेरे पास क्या है और क्या नही। सही मायनों में यदि इस समय हम ये कार्य कर पाए तो हम सभी के अंदर सकारात्मकता का संचार होगा, जिसकी इस समय हम सभी को अति आवश्यक्ता है।

और अपनी बात को यही विराम देते हुए एक बार फिर से आपके साथ ये बात शेयर करना चाहूँगा, कि सकारत्मकता ही हम सभी के जीवन का महत्वपूर्ण पहलु है।

आपको यह लेख पढ़ कर कैसा लगा, नीचे दिए गए Comment Box में जाकर अवश्य बताएं जिससे मुझे भी और ज्यादा लिखने के लिये प्रेरणा मिलती रहे, साथ ही साथ एक बात और अगर आपको जरा सा भी लगा कि यह लेख किसी के साथ शेयर करना चाहिए तो अवश्य शेयर करें।

मैं अगली पोस्ट जल्द से जल्द लिखकर आप सभी तक पहुँचाने वाला हूँ। मेरी सभी पोस्ट के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाए।

चित्र साभार Google

2 comments:

  1. बहुत बढ़िया - अपना विश्लेषण करना है

    ReplyDelete
  2. आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

    ReplyDelete

हाइकू कविता 1

उठो मानव